फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मुईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चढ़ाई गई चादर, मांगी लंबी उम्र की दुआ

Sun, 10 Dec 2023 11:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

 कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने दरगाह में चादर और अकीदत के फूल पेश कर लंबी उम्र की दुआ मांगी।
विज्ञापन
दरगाह में चादर चढ़ाते अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर दरगाह में चादर चढ़ाई गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग के प्रदेश महासचिव एसएम अकबर के नेतृत्व में अजमेर दरगाह हज़रत ख़्वाजा मुईनुद्दीन हसन चिश्ती की बारगाह में अकीदत के फूल और चादर पेश की गई। 
विज्ञापन


इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी की लंबी उम्र और सेहत तंदुरुस्ती के साथ खुशियां अता करने की दुआ की गई। खादिम सैयद क़ाज़ी उस्मान अली ने जियारत कराई और मजार पर फूल चादर पेश की। 

इस मौके पर प्रदेश महासचिव एस एम अकबर, दिलशाद अंसारी,वाहिद खान, मुबारिक हुसैन, मुशर्रफ सिद्दीक़ी, शौकत अली, फायक चिश्ती, इम्तियाज़ अंसारी, मुन्नवर हुसैन, अंसार मो, शारूख मो, अब्दुल लतीफ़, सऊद अली, मो सुल्तान खान, शकील मो, सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें