फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: आरपीएससी एपीओ परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, गाइड लाइन जारी, देरी से पहुंचे तो नहीं मिलेगा प्रवेश

Tue, 25 Aug 2026 09:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

RPSC की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर आयोग ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा 2 सितंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी, जबकि अभ्यर्थियों को प्रवेश, पहचान और जरूरी दस्तावेजों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। ओएमआर उत्तर पत्रक में पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी 26 अगस्त से एसएसओ पोर्टल पर अपने परीक्षा जिले की जानकारी देख सकेंगे। वहीं 30 अगस्त 2026 को प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि सुरक्षा जांच और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। आयोग ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी केवल गूगल मैप पर निर्भर न रहें। परीक्षा केंद्र का सही पता ई-प्रवेश पत्र में दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले केंद्र की भौतिक लोकेशन की पुष्टि कर लेने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: जेन जी के बाद अब जेन अल्फा के आंदोलन; नौ जिलों में बच्चों ने खोला स्कूलों की बदहाली के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन


पहचान के लिए मूल फोटोयुक्त दस्तावेज जरूरी
परीक्षा में शामिल होने के लिए मूल आधार कार्ड का रंगीन प्रिंट लाना अनिवार्य होगा। यदि आधार कार्ड पर लगी तस्वीर पुरानी या अस्पष्ट है तो अभ्यर्थी मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ ला सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहचान पत्र पर नवीनतम और स्पष्ट रंगीन फोटो होना जरूरी है। प्रवेश पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करना होगा। वैध और स्पष्ट फोटोयुक्त पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

दलालों और बिचौलियों से रहें सावधान
RPSC ने अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के नाम पर झांसा देने वाले दलालों, बिचौलियों और अपराधी तत्वों से सावधान रहने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में मदद या पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना आयोग के कंट्रोल रूम या संबंधित जांच एजेंसी को दी जा सकती है। आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 0145-2635212 और 0145-2635255 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


आयोग ने चेताया है कि अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति की कुर्की जैसे प्रावधान शामिल हैं।

RPSC ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें