फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 3 ट्रेनों के रूट में विस्तार, अजमेर-अलवर को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Tue, 25 Aug 2026 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

रेल यात्रियों के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन का दौराई तक विस्तार किया गया है, जबकि बयाना-मथुरा और मथुरा-कोटा सेवाएं अस्थायी रूप से अलवर तक बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए कई रेल सेवाओं के परिचालन में विस्तार किया है। इसके तहत अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन का दौराई तक विस्तार किया गया है। वहीं बयाना-मथुरा और मथुरा-कोटा दैनिक रेलसेवाओं का अलवर तक अस्थायी विस्तार किया गया है। इन बदलावों से अजमेर, अलवर और आसपास के यात्रियों को अतिरिक्त रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19625 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा अब दौराई से संचालित होगी। यह बदलाव 30 अगस्त 2026 से लागू होगा। वापसी में गाड़ी संख्या 19626 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर को भी दौराई तक बढ़ाया गया है, जो 31 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।

दौराई से बांद्रा जाने वाली ट्रेन का नया समय
गाड़ी संख्या 19625 प्रत्येक रविवार को दौराई से सुबह 6:05 बजे रवाना होगी। यह 6:15 बजे अजमेर पहुंचेगी और 6:25 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 19626 प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी। यह अजमेर स्टेशन पर सुबह 9 बजे पहुंचेगी और 9:10 बजे रवाना होकर 9:40 बजे दौराई पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर में फिर चलेगा JDA का पीला पंजा: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 22 गोदाम से B2 बाईपास तक हटेंगे 310 अतिक्रमण

बयाना-मथुरा ट्रेन का अलवर तक अस्थायी विस्तार
गाड़ी संख्या 69159 बयाना-मथुरा दैनिक रेलसेवा को भी यात्रियों की सुविधा के लिए अलवर तक बढ़ाया गया है। यह विस्तार 1 सितंबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। ट्रेन बयाना से प्रतिदिन शाम 6:25 बजे रवाना होगी। मथुरा स्टेशन पर इसका आगमन रात 8:20 बजे होगा और 8:25 बजे रवाना होकर यह रात 11:45 बजे अलवर पहुंचेगी।

मथुरा-कोटा सेवा भी अब अलवर से चलेगी
इसी तरह गाड़ी संख्या 19110 मथुरा-कोटा दैनिक रेलसेवा का भी अलवर तक अस्थायी विस्तार किया गया है। अब यह सेवा अलवर-कोटा दैनिक रेलसेवा के रूप में संचालित होगी। यह बदलाव 2 सितंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा। यह ट्रेन अलवर से प्रतिदिन रात 1 बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह 4 बजे मथुरा पहुंचेगी और 5 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 1:20 बजे कोटा पहुंचेगी।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार इन सेवाओं के विस्तार का उद्देश्य यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त यातायात को बेहतर ढंग से संभालना और यात्रियों को अधिक सुविधा उपलब्ध कराना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें