फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर MDS यूनिवर्सिटी का फिजिक्स और बॉटनी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर हुआ वायरल

Wed, 05 Apr 2023 09:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर की महर्षि दयानन्द सरस्वती यूनिवर्सिटी (एमडीएस यूनिवर्सिटी) में थर्ड ईयर फिजिक्स और बॉटनी के पेपर लीक हो गए। बुधवार को परीक्षा से पहले ही लीक हुए पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गए। इस घटना से यूनिवर्सिटी प्रशासन, स्टूडेंट्स और पुलिस की भी नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
अजमेर एमडीएस यूनिवर्सिटी का पेपर लीक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी में एक बार फिर थर्ड ईयर फिजिक्स और बॉटनी के पेपर परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप पर वायरल होते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग स्टूडेंट के साथ ही मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह पेपर पहुंच गए। जिसे लेकर जब यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि परीक्षा से 10-15 मिनट पहले ही पेपर खोले जाते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में यह पेपर कहां से बाहर आया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि अभी तक किसी कॉलेज ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और पेपर को लेकर कोई सवाल खड़े नहीं किए गए हैं। लेकिन अगर यह पेपर हुबहू वैसा ही होगा, तो इस मामले में उचित जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी । 

विज्ञापन


पेपर सेम हूं तो मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी-परीक्षा नियंत्रक
अजमेर एमडीएस यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक सुब्रतो दत्त ने बताया कि बुधवार को ही एमडीएस यूनिवर्सिटी की बीएससी की परीक्षा शुरू हुई है। दोपहर 3 इन परीक्षाओं का पेपर शुरू हुआ था और इसी दौरान मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि पेपर व्हाट्सएप और अन्य माध्यम से लीक हो गया है। यह पेपर बाहर वाट्सएप पर स्टूडेंट्स और मीडिया को कैसे मिला और हूबहू है या नहीं ? इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अगर पेपर सेम होता है तो फिर इस मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




20000 से 25000 परीक्षार्थी इस परीक्षा को देने पहुंचे 
इस मामले की जानकारी के बाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान ने बताया कि एमडीएस यूनिवर्सिटी में पहले भी पेपर लीक हुए और बुधवार को भी बॉटनी और फिजिक्स का पेपर परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ गया। अजमेर संभाग के करीब 60 से 65 कॉलेजों में यह परीक्षा चल रही है। जहां 20000 से 25000 परीक्षार्थी इस परीक्षा को देने पहुंचे और परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा इस मामले में अब तक कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया है । दोनों पेपर्स का ओरिजनल से मिलान किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि अब तक किसी भी कॉलेज की ओर से शिकायत नहीं मिली है । शिकायत मिलती है, तो मामले में कार्रवाई की जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें