फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: उर्स मेला शांतिपूर्ण संपन्न, जिला प्रशासन ने अजमेर दरगाह पर चढ़ाई शुकराना की चादर

Tue, 23 Jan 2024 10:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर जिला प्रशासन ने 812वें उर्स के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर दरगाह पर शुकराना की चादर पेश की। इस दौरान अमन और शांति की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
दरगाह में पेश की चादर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812वें उर्स के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को अजमेर दरगाह पर शुकराना की चादर चढ़ाई गई। चादर सम्भागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार, जिला कलक्टर डॉ.  भारती दीक्षित और पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट की ओर से पेश की गई। इस दौरान उर्स मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अमन और शांति की दुआ मांगी गई।  

विज्ञापन


इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के. मेला मजिस्टेट जगदीश प्रसाद गौड़, उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सिन्धी, जेएलएन की उप अधीक्षक डॉ. शालीनी मीणा, चिकित्सा विभाग की एसएमओ डॉ. स्वीटी मीणा समेत  अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद दरगाह के महफिल खाने में खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान की ओर से सभी अधिकारियों की दस्तरबंदी भी की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें