फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दरगाह खादिम ने जताई नाराजगी, कहा-कांग्रेस राज में हिंदू समाज के जुलूस से भावनाएं हुईं आहत

Mon, 27 Jun 2022 02:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

दरगाह खादिम सरवर चिश्ती ने कहा कि कांग्रेस प्रशासन को यह जुलूस नहीं निकालने देना चाहिए। इस जुलूस से भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
अजमेर दरगाह खादिम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में हिंदू समाज की ओर से निकाले गए शांति मार्च पर दरगाह खादिम और मुस्लिमों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जुलूस का निकलना यह दर्शाता है कि उन्होंने हमारे जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

विज्ञापन

दरगाह खादिम सरवर चिश्ती ने दरगाह के बाहर खड़े होकर हिंदू समाज द्वारा निकाले गए शांति मार्च का विरोध किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुस्लिमो ने जो मार्च निकाला था, वो उनके नबी के लिए बोले गए गलत शब्दों और नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए निकाला था लेकिन जब आज हिन्दू समाज ने शांति मार्च निकाला उससे लगता है कि वे नूपुर शर्मा को समर्थन दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि ये उचित नहीं है और अब ये सहन नहीं किया जाएगा । 


कांग्रेस पर लगाया आरोप 

खादिम सरवर चिश्ती ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए प्रशासन ने सकल हिंदू समाज को यह जुलूस निकालने की परमिशन दी है, उससे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने कहा कि जिस मकसद से हिंदू समाज ने जुलूस निकाला उसके लिए सत्ता में बैठी कांग्रेस प्रशासन को यह जुलूस नहीं निकालने देना चाहिए और ना ही इसकी परमिशन देनी चाहिए थी। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज पर कुठाराघात हुआ है जिसका जवाब वक्त आने पर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि जिस प्रकार से अजमेर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर कर जुलूस में हिस्सा लिया। उनको यह सोचना चाहिए कि उनकी दुकानें जायरीन की बदौलत चलती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें