राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कमेटी ने चार को-ऑर्डिनेटर की नियुक्त की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने को-ऑर्डिनेटर (एआईसीसी समन्वयकों) की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। सांसद रंजीता रंजन, पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, विधायक किरण चौधरी और पूर्व सांसद शमशेर सिंह ढिल्लो को को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी सचिव बीपी सिंह और राजस्थान के पूर्व प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर (PRO)राजेंद्र सिंह कुम्पावत को सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री के साथ अटैच किया है।