फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: सेना में भर्ती होने आए युवक का कारनामा, लंबाई बढ़ाने के लिए उठाया यह कदम, जवान हैरान

Sun, 11 Sep 2022 07:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले में रहने वाले एक अभ्यर्थी ने ऐसा कुछ कर दिया जिसे देखकर सेना के जवान भी हैरान रह गए। युवक ने अपनी एड़ी में चमड़ी के अंदर सिक्का छिपाया था।
विज्ञापन
युवक ने एड़ी में चमड़ी के अंदर सिक्का छिपाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर जिले में अग्निवीर सेना भर्ती रैली चल रही है। 4 सितंबर से शुरू हुई यह रैली 26 सितंबर तक चलेगी। सेना में भर्ती होने के लिए सबसे जरूरी है शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करना। सेना में भर्ती होने वाला अभ्यर्थी इस परीक्षा को पास नहीं कर पाता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। फिर चाहे आपकी लंबाई एक इंच कम हो या एक सेंटीमीटर इससे फर्क नहीं पड़ता। 

विज्ञापन


इसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करने के लिए प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले के भादरा के रहने वाले अभ्यर्थी मनीष ने ऐसा कुछ कर दिया जिसे देखकर सेना के जवान भी हैरान रह गए। युवक ने जो किया वह जानकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है। 

दरअसल, बीते शुक्रवार को मनीष स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हो रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा था। हालांकि, वह सेना में भर्ती होने के लिए काबिल नहीं था। उसकी लंबाई थोड़ी सी कम थी। इससे बचने के लिए उसने एड़ी में चमड़ी के अंदर सिक्का छिपा लिया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेना की ओर से इस संबंध में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बता दें कि तीन दिन पहले सेना में भर्ती होने आए तीन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इस संबंध में सेना की ओर से बीछवाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें