फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: करौली में भीषण गर्मी के बाद आंधी के साथ ओले गिरे, जमकर बारिश भी हुई, चार डिग्री गिरा पारा

Wed, 24 May 2023 09:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ ने गर्मी के तीखे तेवर पर ब्रेक लगा दिया है। नौतपा में मौसम बदलकर सुहाना हो गया है और बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है। करौली और सपोटरा में बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
विज्ञापन
बारिश के साथ जमकर गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली में बुधवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर रहा। दोपहर बाद तेज आंधी चली और फिर बारिश-ओलों से शहर भीग गया।  कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी हुई। जिससे लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार  मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया था, बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। करौली जिले में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने से ठीक पहले मंगलवार को गर्मी ने खूब तपाया था।

विज्ञापन


बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
बुधवार दोपहर बाद से करौली, सपोटरा, मंडरायल सहित अन्य क्षेत्र के आसपास आंधी, बारिश और ओलावृष्टी हुई। तेज हवा से साथ कई जगह हल्की और कई जगह तेज बारिश हुई। इसके बाद पारा लुढ़कने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें