फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिल्ली से चेन्नई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में बम की अफवाह, धौलपुर में ट्रेन रोककर की गई जांच

Tue, 21 Feb 2023 02:01 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Delhi Chennai Garib Rath train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार देर शाम बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को राजस्थान के धौलपुर जंक्शन पर रोका गया। सीओ सिटी सुरेश सांखला सहित कई थानों की पुलिस ने एक घंटे से अधिक समय तक ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी सर्च अभियान में शामिल थे।

विज्ञापन


धौलपुर जंक्शन पर गरीब रथ एक्सप्रेस के रुकने के बाद यात्री कोच से निकलकर बाहर आ गए। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर गहमागहमी की स्थिति दिखी। सभी यात्री डेर सहमे नजर आ रहे थे। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि कॉल के बाद धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया गया, जो बाद में अफवाह निकली। उन्होंने कहा कि ट्रेन की पूरी तरह से जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला, जिसके बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई।

टोल फ्री नंबर 139 पर ट्रेन में बम होने की कॉल
बताया गया कि रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 पर सोमवार शाम ट्रेन में बम होने की कॉल आई, जिसके बाद अधिकारियों ने ट्रेन को रोक दिया। धौलपुर स्टेशन अधीक्षक एसके जैन ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन की जांच की, लेकिन कोई बम नहीं मिला।
विज्ञापन


अफवाह फैलाने वालों का पता कर रही पुलिस
धौलपुर कोतवाली थाना के एसएचओ अनिल जसोरिया ने कहा कि एक कोच के यात्रियों ने बम की सूचना दी थी। इसके बाद मुरैना से बम स्क्वाड को बुलाया गया। मुरैना से आई डाग स्क्वाड की टीम ने हर स्तर पर जांच की, लेकिन बम जैसा कुछ नहीं मिला। हम पता कर रहे हैं कि यह अफवाह किसने फैलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें