फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran: कहासुनी के बाद दो पक्षों में धारदार हथियारों से हमला, दो को गंभीर हालत में कोटा किया रेफर

Sat, 20 May 2023 11:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां शहर के मंडोला वार्ड में दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद कानून व्यवस्था बनाने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस ने छह लोगों को डिटेन किया है।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां शहर के मंडोला वार्ड में शुक्रवार देर रात को दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई। इस दौरान धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सीआई राजेश खटाना जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी राजकुमार चौधरी, एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन, डीएसपी राजेन्द्र मीणा भी अस्पताल पहुचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि मंडोला वार्ड स्थित चौक में बाइक निकालने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमले में दो युवक महबूब व इरफान घायल हो गए। इसके बाद घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने घायलों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए 6 जनों को डिटेन किया है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया।

अन्य जिलों से मंगाया अतिरिक्त पुलिस जाब्ता, शहर में किया तैनात
शहर में घटना के बाद पुलिस ने एहतियात बरतते हुए कोतवाली समेत जिले के अन्य थानों से जाब्ता बुलवाकर तैनात किया। साथ ही देर रात को ने जिलों से पुलिस जाब्ता मंगवा कर तैनात किया है। एसपी चौधरी ने बताया की एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें