फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

214 मौत के बाद सरकार बनाएगी एक्शन प्लान

Mon, 23 Feb 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 214 मौतें हो जाने के बाद अब सरकार को एक्शन प्लान बनाने की याद आ गई है। सरकार ने निर्णय किया है कि अगले चार वर्षों के लिए स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों को अलग सेआईसीयू व आईसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के अनुसार स्वाइन फ्लू की दवाइयों की उपलब्धता, जांच रिपोर्ट की स्थिति, आउटडोर व इनडोर में आनेवाले मरीजों की संख्या इत्यादि के बारे में रोजाना समीक्षा की जा रही है।

राजस्थान में करीब 5000 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। सवार्धिक प्रभावित जिलों में शामिल जयपुर में मरनेवालों की संख्या 38, जोधपुर में 26, अजमेर में 27 तथा नागौर में 21 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें