फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राज्य में प्रशासनिक फेरबदल, 35 आरएएस अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग

Fri, 29 Oct 2021 08:44 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार नै एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया है। राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 35 अधिकरियों के तबादले किए। गुरुवार देर रात कार्मिक विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सरकार ने एक आदेश जारी कर 35 आरएएस अफसरों के तबादले और पोस्टिंग किए है। इनमें उपखंड अधिकारी, निकायों के उपायुक्त समेत कई अधिकारी शामिल हैं। इनमें अर्जुन चौधरी को संयुक्त शासन सचिव, गृह मानवाधिकार के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह आशुतोष गुप्ता को आरपीएससी में उप सचिव बनाया गया है। हरफूल सिंह यादव को वाणिज्यिक कर विभाग में उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर-द्वितीय गिरीश पाराशर भी शामिल हैं जिन्हें सार्वजनिक निर्माण विभाग में संयुक्त शासन सचिव पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले गहलोत सरकार ने आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे।तबादलों में कई विधायकों की सिफारिशों के अनुसार भी आदेश निकाले गए है। कई विधायकों ने अपने यहां उपखंड अधिकारी खुद की पसंद के लगाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें