फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: मुख्यमंत्री की सख़्त हिदायत के बाद डीजीपी मिश्रा एक्शन मोड में, 17 थाना अधिकारियों की शामत

Mon, 16 Jan 2023 09:16 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रात 8:00 बजे के बाद अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस मुख्यालय ने चलाया डिकोय ऑपरेशन।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश हैं कि रात 8:00 बजे के बाद अधिकृत शराब की दुकानों से शराब विक्रय होने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अवैध शराब बिक्री - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय की ओर से रविवार को राज्य में रात 8:00 बजे के बाद अवैध शराब बिक्री को लेकर स्थानीय पुलिस कर्मियों की जांच के लिए डिकोय ऑपरेशन किया गया। इस दौरान टीम को चित्तौड़गढ़ जिले में कोई अनियमितता नहीं मिली। शेष स्थानों पर अनियमितता पाए जाने पर 17 थाना अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

विज्ञापन


महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश हैं कि रात 8:00 बजे के बाद अधिकृत शराब की दुकानों से शराब विक्रय होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। इन्हीं निर्देशों के चलते पुलिस मुख्यालय से रविवार शाम को डिकोय ऑपरेशन किया गया।

टीम ने यहां चलाया ऑपरेशन
जयपुर दक्षिण, डूंगरपुर, उदयपुर, हनुमानगढ़, बीकानेर, सिरोही, पाली, जोधपुर पूर्व व पश्चिम, चूरु एवं चित्तौड़गढ़ में टीम भेजकर डिकोय ऑपरेशन करवाया गया। पुलिस मुख्यालय की टीम ने चित्तौड़गढ़ के अलावा जयपुर के मानसरोवर, डूंगरपुर के बिछीवाड़ा व सागवाड़ा, उदयपुर के हिरण मगरी, हनुमानगढ़ के टाउन, बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी, कोलगेट व नोखा, सिरोही के शिवगंज व पाली के बैर व जैतारण, जोधपुर पूर्व के रातानाडा, जोधपुर पश्चिम के प्रताप नगर, प्रताप नगर सदर एवं चूरू के कोतवाली और सुजानगढ़ क्षेत्रों में यह ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


डीजीपी मिश्रा ने बताया कि इन जिलों में अनियमितता पाए जाने पर 17 थाना अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है। निर्धारित समय के बाद अधिकृत शराब की दुकानों से शराब विक्रय नहीं होने के संबंध में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार के डिकोय ऑपरेशन निरंतर जारी रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें