शहीद भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगाने दिए जाने को लेकर बीकानेर में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। छात्र संगठन एसएफआई दो दिन से धरने पर रहा, जिला प्रशासन से प्रतिमा लगाने दिए जाने की मांग की, जब अनुमति नहीं मिली तो प्रतिमा लगा दी। प्रतिमा लगाने के बाद हंगामा शुरू हुआ।
पहले तो प्रशासन की ओर से पहले प्रतिमा को हटाया गया। इसके बाद एसएफआई के स्टूडेंट्स ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने दिए जाने की मांग भी की। मामला नहीं सुलझा तो छात्र डूंगर कालेज स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। छात्रों में एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष सुनील पूनिया भी शामिल थे। टंकियों पर चार छात्र चढ़े हैं।
स्टूडेंट फैडरेशन आफ इंडिया की ओर से मांग उठाई जा रही थी कि बीकानेर में शहीद भगत सिंह की मूर्ति स्थापित की जाए। दो दिन से धरना चल रहा था। इस धरने में एक तरफ तो जहां एसएफआई कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे शांतिपूवर्क मार्च पर हरियाणा पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया गया तो वहीं शहीद भगत सिंह की मूर्ति लगाने की बात की गई। मूर्ति लगाई तो उसके बाद जिला कलेक्ट्रेट ने अनुमति नहीं होने के चलते यह हटवा दी। पुलिस ने मूर्ति से हटवाकर मामला संभालने की कोशिश की।