धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही में पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार जिले में धोखाधड़ी संबंधी लंबे समय से पेंडिंग मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेवदर थानाधिकारी कपूराराम चौधरी की अगुवाई में 8 माह से धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी सांचोर निवासी भारताराम पुत्र ओखाराम देवासी को गिरफ्तार किया गया है।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
बता दें कि आरोपी के खिलाफ 23 फरवरी 2023 को कोर्ट के आदेश पर एसके.फाइनेंस रेवदर का इस्तगासा दर्ज किया गया था। इसमें बताया गया था कि आरोपी द्वारा जीजे 01 आरवाई 4476 नंबर की कार को फाइनेंस करवाया था। इसके बकाया रुपए जमा नहीं करवाकर वह वाहन को लेकर फरार हो गया है। इस पर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।