फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: विवाहिता से बार-बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Fri, 28 Apr 2023 02:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

विवाहिता से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल।
विज्ञापन
blackmail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर शहर में सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर महिला से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोपी को उद्योग नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पीड़ित महिला को धमका कर बार-बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीकर शहर की रहने वाली विवाहिता ने इस संबंध में 13 जनवरी को उद्योग नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि कुशलपुरा निवासी नीटू सिंह सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा है। साथ ही उसका पीछा छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की मांग रहा है। पीड़िता की शिकायत पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी नीटू सिंह निवासी कुशलपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उद्योग नगर थाना पुलिस अब गिरफ्त में आए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।

दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने महिला के कुछ फोटो-वीडियो बना लिए थे, जिसके आधार पर वह बार-बार उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दे रहा था। लोक लाज और डर के कारण काफी समय तक महिला ने किसी से कुछ नहीं कहा, अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में कंप्लेंट की। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद कई टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कुशलपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उद्योग नगर थाना पुलिस गिरफ्त में आए हुए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें