फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ऑनलाइन ठगी का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, महिला के बैंक अकाउंट से ट्रांसफर किए थे 17.63 लाख रुपये

Tue, 14 Feb 2023 08:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

आरोपी साइबर ठग ने मेड़ता सिटी निवासी एक महिला व्यवसायी के अलग-अलग बैंक के अकाउंट से 17.63 लाख रुपये बिना ओटीपी और कॉल के ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
ठगी का आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर थाना पुलिस ने पांच फरवरी को मेड़ता सिटी निवासी महिला व्यवसायी के अलग-अलग बैंक के अकाउंट से 17.63 लाख रुपये बिना ओटीपी और कॉल के ट्रांसफर करने के मामले में आरोपी साइबर ठग बिक्रान्त कुमार (21) निवासी करनौती थाना बख्तीयापुरा, जिला पटना बिहार को कर्नाटक के बेंगलुरु से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बिना ओटीपी और कॉल के निकाले रुपये
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि ठगी के संबंध में छह फरवरी को मेड़ता सिटी निवासी महिला व्यवसायी सुशीला देवी विश्नोई ने साइबर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी फर्म सी/ओ श्री चारभुजा ऑटोमोबाइल के खातों में से पांच फरवरी की शाम करीब 4:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीन खातों में बिना ओटीपी और कॉल किए 17.63 लाख रुपये निकालकर अलग-अलग खातों से विड्रोल कर लिए हैं। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

बेंगलुरु से दबोचा
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जोशी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा व थानाधिकारी साइबर पुलिस थाना हिम्मत चारण आरपीएस के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर ठगी के एक आरोपी बिक्रांत कुमार को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें