फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर नकली फौजी ने कई लोगों से 50 लाख ठगे

Tue, 08 Feb 2022 08:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी फर्जी सिम खरीद कर लाता था। इन नंबर से कॉल कर लोगों को झांसे में लेकर पेटीएम में पैसे ट्रांसफर करवाता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने फैजी बनकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। वह अब तक 50 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और तीन फर्जी सिम बरामद की है।  

विज्ञापन


अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने अकबर मेव पुत्र कासम (23) निवासी गांव पथराली  को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोबाइल, कई गाड़ियों की फोटो, अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के आईडी कार्ड, फौजियों की फोटो, ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट और ठगी के संबंधित कई चीजे मिले हैं। 

पुलिस पूछताछ में अकबर मेव ने बताया कि वह फौजी बनकर सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। ठगी के लिए फर्जी सिम और पेटीएम नंबर गांव गामडी से 5000 रुपए में खरीद कर लाता है। फर्जी नंबर से कॉल कर लोगों को झांसे में लेकर पेटीएम में पैसे ट्रांसफर करवाता था। तीन महीनों में उसने करीब 50 लाख रुपए की ठगी की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें