फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तेज रफ्तार का कहर, कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई, हरियाणा के रहने वाले तीन की मौत

Tue, 13 Sep 2022 03:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पुलिस का कहना है कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। इसी कारण हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़े - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर शहर के झुंझुनू बाइपास पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस ने बताया कि कार बहुत तेज गति से आ रही थी। इसी कारण वह डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई। हादसे में एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं। पुलिस का कहना है कि कार सवार लोग हरियाणा के रहने वाले थे। तीन लोग हरियाणा नंबर की कार में सवार थे। कार जयपुर से झुंझुनू की तरफ जा रही थी। वहीं ट्रक झुंझुनू से जयपुर की तरफ आ रहा था। कार के नंबर के आधार पर एक मृतक की पहचान की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें