सीकर शहर के झुंझुनू बाइपास पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस ने बताया कि कार बहुत तेज गति से आ रही थी। इसी कारण वह डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई। हादसे में एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं। पुलिस का कहना है कि कार सवार लोग हरियाणा के रहने वाले थे। तीन लोग हरियाणा नंबर की कार में सवार थे। कार जयपुर से झुंझुनू की तरफ जा रही थी। वहीं ट्रक झुंझुनू से जयपुर की तरफ आ रहा था। कार के नंबर के आधार पर एक मृतक की पहचान की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।