फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Churu: श्रद्धालुओं से भरी जीप पुल से टकराई, हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Thu, 18 Aug 2022 07:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

यूपी के श्रद्धालु जाहरवीर गोगा के दर्शन कर वापस सादुलपुर की ओर लौट रहे थे। तभी जीप अनियंत्रित हो गई और पुल से टकरा गई। हादसे में तीन की मौत और सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
चूरू में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के सादुलपुर एनएच 52 पर जातरूओं से भरी जीप पुल से टकरा गई। हादसे में जीप में सवार पिता-पुत्र सहित महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आठ श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार को हुआ लेकिन इसकी रिपोर्ट बुधवार को दर्ज करवाई गई। मंगलवार रात को यूपी के श्रद्धालु जाहरवीर गोगा के दर्शन कर वापस सादुलपुर की ओर लौट रहे थे। वे पुल के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य जीप चालक ने श्रद्धालुओं की जीप को टक्कर मार दी। ऐसे में चालक का संतुलन बिगड़ने से जीप पुल से टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में जीप में सवार चंद्रवती पत्नी गोविंद उम्र 33 वर्ष निवासी भराना जिला मथुरा यूपी, सोनू पुत्र रूपचंद जाती जाटव उम्र 40 वर्ष निवासी गांव सरधना जिला मेरठ यूपी और सोनू के तीन वर्षीय पुत्र रोमन्स की मौत हो गई। इस संबंध में संजू कुमार केकेपुर मेरठ यूपी ने मामला दर्ज करवाया है।

सड़क दुर्घटना में डोली पत्नी सोनू उम्र 35 साल ,यशराज उम्र 15 वर्ष , हंसराज उम्र 10 वर्ष यशू और अभी उम्र 6 वर्ष निवासी सरधना मेरठ यूपी और गोविंद पुत्र मोहनलाल उम्र 37 साल निवासी भराना मथुरा यूपी, केसर देवी निवासी बरानो यूपी और प्रदीप कुमार धानक निवासी धोलिया सादुलपुर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें