फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घूस लेने के मामले में फरार चल रहे हैड कांस्टेबल को पकड़ने पहुंची एसीबी की टीम, परिजनों ने की मारपीट   

Fri, 24 Jun 2022 12:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर  

सार

पचगांव चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल ने एक स्कूटी को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामले में वह एक साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुूरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल पहले पचगांव चौकी पर करौली एसीबी टीम की कार्रवाई के बाद फरार चल रहे हैड कांस्टेबल विनोद शर्मा को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। करौली से धौलपुर पहुंची एसीबी की टीम ने हैड कांस्टेबल को गाड़ी में बैठाया तो उसके परिजनों और पड़ोसियों ने अधिकारियों पर पथराव कर दिया। जिसमें करौली एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक अमरचंद और दो कांस्टेबल घायल हो गए। इस दौरान आरोपी कांस्टेबल के परिजन उसे छुड़ाकर ले गए। 
विज्ञापन


मामले को लेकर करौली एसीबी ने गुरुवार देर रात निहालगंज थाने में केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि दोपहर में एसीबी की टीम आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची। आरोपी के नहीं मिलने पर टीम वापस लौट गई। रात को टीम के वापस लौटने के दौरान सूचना मिली कि आरोपी घर पहुंच चुका है। इसके बाद एसीबी की टीम ने हैड कांस्टेबल के घर छापा मारा। जहां से उसे गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान उसके परिजनों और पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर एसीबी टीम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मारपीट कर पथराव कर दिया। इसके बाद आरोपी को छुड़ा कर ले गए। निहालगंज थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह था मामला
दरअसल, एक साल पहले पचगांव चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल विनोद शर्मा ने एक स्कूटी को छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे। मामले में परिवादी ने एसीबी की टीम को शिकायत देकर 20 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी हैड कांस्टेबल एसीबी की टीम को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें