फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACB Action: शाहजहांपुर टोल नाके पर अवैध वसूली पर कार्रवाई, परिवहन निरीक्षक, दलाल सहित सात आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 12:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

एसीबी ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने चेकपोस्ट की केबिन में भी दो लाख रुपये छुपाकर रखे थे।
विज्ञापन
एसीबी की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी ने अलवर के शाहजहांपुर परिवहन विभाग के कर संग्रहण केंद्र पर छापामार कार्रवाई की है। एसीबी ने अवैध वसूली करते परिवहन निरीक्षक, उसके दलालों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। वहीं एक दलाल के घर से भी नौ लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी को शाहजहांपुर नाके पर ट्रक डाइवरों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एसीबी टीम अधिकारियों पर नजर रख रही थी। शिकायत का सत्यापन करने बाद शाहजहांपुर नाके पर ट्रैक की कार्रवाई की गई। इस दौरान ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए चेकपोस्ट पर गजेंद्र सिंह को रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके बाद अवैध वसूली की रकम पकड़ने के लिए कई संभावित ठिकानों पर तलाशी ली। पुलिस ने मौके से निरीक्षक रविंद्र सिंह भाटी, संविदाकर्मी और प्राइवेट कर्मियों के कब्जे से 84 हजार रुपये जब्त किए। 


वहीं चेकपोस्ट पर बनी केबिन से दो लाख छह हजार रुपये जब्त किए हैं। साथ ही परिवहन विभाग की अवैध वसूली से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। दलाल के घर से भी 8 लाख 85 हजार रुपए और परिवहन विभाग के अवैध वसूली से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसीबी आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें