फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पांच हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एक सप्ताह में एसीबी की दूसरी कार्रवाई

Fri, 23 Dec 2022 01:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक में पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान एसीबी की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान एसीबी की टोंक ईकाई ने शुक्रवार को पांच हजार की रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया है। परिवादी ने शिकायत दी थी कि पटवारी एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। एक सप्ताह में एसीबी की यह दूसरी कार्रवाई है।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की टोंक इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी। परिवादी ने बताया कि सीमाज्ञान और तकासमा करने की एवज में नारायण लाल सैन पटवारी एक लाख रुपये की रिश्वत के लिए परेशान कर रहा है।


शिकायत पर एसीबी की टोंक इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई करते हुए लाल सैन पुत्र रामसहाय निवासी जौला, तहसील पीपलू हाल पटवारी पटवार हल्का सोहेला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। अब एसीबी आरोपी के निवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी करने में जुट गई है। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर एसीबी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें