फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जेएनवीयू में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र भिड़े, मौके पर पुलिस बल तैनात

Wed, 08 Jun 2022 02:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के जेएनवीयू में छात्रों संगठन के आमने-सामने होने से माहौल गर्म हो गया है। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जोधपुर में छात्र संगठन आमने-सामने - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई मामले को लेकर निष्पक्ष जांच के मांग को लेकर ज्ञापन देने विश्वविद्यालय पहुंचे। इसी दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय सेंट्रल ऑफिस परिसर में छात्रों के आपस में भिड़ जाने के कारण हंगामा हो गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों संगठनों के छात्रों को अलग कर दिया। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के बीए इतिहास के दो पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनकानी के बाद पुलिस में मामला भी दर्ज कराया। पेपर लीक की जांच की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्र कुलपति को ज्ञापन देने बुधवार को केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे। वहां पहले से तैनात पुलिस ने इनको गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान छात्रों की पुलिस के साथ तकरार हुई तो छात्र वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस बीच एनएसयूआई के छात्र भी वहां पहुंच गए। उन्होंने विश्वविद्याय के अंदर जाकर कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इसके बाद एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने अंदर जाने के लिए पुलिस को धक्का दे दिया और अंदर पहुंच गए। कुलपति कार्यालय के बाहर दोनों संगठन के छात्र आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस ने मामला संभाल लिया। इसके बाद कुलपति ने अपने चेंबर में बुलाकर ही एक-एक प्रतिनिधि से मुलाकात की। एनएसयूआई ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पेपर लीक मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें