फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आबूरोड में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, काछोली के ग्राम विकास अधिकारी की मौत

Tue, 15 Nov 2022 10:30 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

ग्राम विकास अधिकारी को गंभीर हालत में पालनपुर रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें फिर से आबूरोड लाया गया। हादसे के बाद अस्पताल के बाहर भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के आबूरोड के माधव यूनिवर्सिटी के बाहर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार ग्राम विकास अधिकारी को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई। वीडियो प्रदीप मीण काछोली ग्राम पंचायत में कार्यरत थे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी सोमवार रात को आबूरोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी माधव यूनिवर्सिटी के बाहर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पंचायत सहित राजस्व विभाग के आबूरोड तहसील के अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहीं स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।


प्रदीप मीणा की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पालनपुर रेफर कर दिया गया, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें