फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Road News: सड़क हादसे ने ली दो युवकों की जान, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

Fri, 26 Apr 2024 06:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड

सार

आबूरोड शहर में पुराना चेक पोस्ट से गांधीनगर सर्विस रोड पर सेंट पॉल स्कूल के पास हुए एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क हादसे ने घर जा रहे दो बाइक सवारों की जान ले ली।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आबूरोड शहर में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से रीको कॉलोनी की तरफ से अपने घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक दोस्त थे और घर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रीको पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल रामनाथ अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की।

विज्ञापन


आबूरोड रीको पुलिस के अनुसार अंकित मारू (26) पुत्र रूपेंद्र मारू एवं ललित कुमार (22) पुत्र जुझारसिंह बंजारा शुक्रवार दोपहर रीको कॉलोनी की ओर से मोटर साइकिल पर अपने घर जा रहे थे। गांधी नगर सेंट पॉल स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें