फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Road News: चुनावों में सतर्कता के चलते एसएसटी टीम का जांच अभियान, कार से ढाई लाख की नकदी जब्त

Thu, 18 Apr 2024 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबू रोड

सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की एसएसटी टीम लगातार कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी करके आने-जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ले रही है। इसी कड़ी में एसएसटी टीम ने आबू रोड के तलेटी क्षेत्र से कार में ले जाई जा रही ढाई लाख रुपये की नकदी जब्त की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों को लेकर बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता के चलते पुलिस की एसएसटी टीम ने बुधवार को आबू रोड के तलेटी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कार में ले जाई जा रही 2.50 लाख रुपए की नकदी जब्त की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आबू रोड के तलेटी क्षेत्र में एसएसटी टीम तैनात है। टीम प्रभारी जगदीश शर्मा एवं आबू रोड सदर पुलिस थाना की हेड कांस्टेबल विनोद की टीम द्वारा यहां से आवाजाही कर रहे प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है। इसी के चलते तेजसिंह पुत्र भंवरसिंह की कार से पुलिस ने 2.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की। पूछताछ के दौरान वह इस राशि के बारे में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका इसलिए पुलिस ने नकदी जब्त कर ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें