फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Road : जनरल कोच में ले जाई जा रही 24 किलो सूखी भांग के साथ आरोपी गिरफ्तार, रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई

Fri, 07 Jun 2024 01:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड

सार

आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में ले जाई जा रही 24 किलो भांग जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में जांच के दौरान आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन के जनरल कोच में एक व्यक्ति के पास से 24 किलो सूखी भांग जब्त की है। कार्रवाई की दौरान टास्क टीम में तैनात महिला कांस्टेबल ने संदिग्ध अवस्था में टायलेट के पास बैठे आरोपी से पूछताछ की, जिसके बाद उसके पास से एक कट्टे में सूखी भांग जब्त की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आबूरोड पर रेलवे एक्ट रेड व अपराध रोकथाम टास्क टीम में तैनात महिला कांस्टेबल राधा सैनी ने सवारी गाड़ी सं.19412 दौलतपुर चौक एक्सप्रेस के जनरल कोच की तलाशी ली। इस दौरान कोच के टायलेट के पास सीतामढ़ी, बिहार निवासी मदनलाल पुत्र हीरालाल रविदास संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। उसके पास पीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा था, जिसकी तलाश करने पर उसमें से सूखी भांग निकली। 

सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर इसके बारे में पूछताछ करने आरोपी ने घबराकर कट्टे में भांग ले जाना स्वीकार किया। रेलवे सुरक्षा बल ने उसे आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें