अब 17 फरवरी को रवाना होगी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर से तीन फरवरी को अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। अयोध्या में भक्तों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 17 फरवरी को जैसलमेर से रवाना होगी। मंगलवार को जैसलमेर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पंकज कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तीन फरवरी को अयोध्या के लिए जैसलमेर से ट्रेन जानी थी। लेकिन, अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अब इस ट्रेन को 17 फरवरी को चलाने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालुओं को भीड़ का सामना नहीं करना पड़े।
4 फरवरी तक करवा सकेंगे सीट रिजर्व
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शारदा ने बताया कि भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम के दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई शहरों से विशेष आस्था ट्रेनों की व्यवस्था की है। जैसलमेर से अयोध्या धाम पहली ट्रेन अब 3 की जगह 17 फरवरी को शाम 4.30 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन 22 फरवरी को 4.30 बजे वापस जैसलमेर पहुंचेगी।
शारदा ने बताया कि ट्रेन में जाने वाले इच्छुक राम भक्त 4 फरवरी तक सवाई सिंह गोगली (9929437075) और भवानी सिंह भाटी (7014284929) को 2 हजार रुपए जमा करवा कर अपनी सीट आरक्षित करवा सकते हैं। जिसमें मंदिर दर्शन, खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है।