आम आदमी पार्टी (आप) ने जयपुर शहर सीट से प्रख्यात अस्थमा रोग विशेषज्ञ और राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल सवाईमानसिंह के अधीक्षक रहे डॉ. वीरेन्द्र सिंह को टिकट दिया है।
डॉ. सिंह ने चुनाव लडऩे के लिए एक महीने पूर्व ही वीआरएस लिया था।
आप की ओर से राजस्थान की जयपुर शहर सहित पांच और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।
अलवर से वीरेन्द्र विद्रोही, भीलवाड़ा से सुनील आगीवाल, चूरू से के.के.सहारण और उदयपुर से वेलराम मीणा को मैदान में उतारा गया है। जयपुर ग्रामीण से कवि संपत सरल को टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
माना जा रहा है उनका नाम अगली सूची में आ सकता है। नागौर सीट से एनजीओ संचालिका ऊषा चौधरी को टिकट मिल सकता है।
इससे पहले पार्टी प्रदेश की तीन सीट सीकर से मेजर सुरेन्द्र पूनियां, कोटा से प्रदेश संयोजक अशोक जैन और झुंझुनू सीट से लेफ्टि.जनरल राज काद्यान के नाम घोषित कर चुकी है।