फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में अजमेर में प्रदर्शन, आप कार्यकर्ता बोले- हम डरने वाले नहीं

Tue, 28 Feb 2023 10:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की तानाशाही का अंत अब होगा। उन्होंने देश को नया शिक्षा मॉडल देने वाले एक ईमानदार व्यक्ति मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया है। देश के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अजमेर में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की तानाशाही का अंत अब होगा। उन्होंने देश को नया शिक्षा मॉडल देने वाले एक ईमानदार व्यक्ति मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया है। यह देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश में लाखों-करोड़ों का घोटाला करने वाले और देश की जनता को लूटने वाले अडाणी को बचाने का काम मोदी कर रहे हैं, लेकिन लाखों बच्चों को शिक्षा देने का काम करने वाले मनीष सिसोदिया को जेल में डाला जा रहा है। 

विज्ञापन


आप ने कहा कि हमारी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। जिससे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चिंतित है। पार्टी के बढ़ते प्रभाव को भाजपा पचा नहीं पा रही है। भाजपा कभी एलजी तो कभी सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करते हुए आप सरकार के ईमानदार नेताओं को निशाना बना रही है। 

मनीष सिसोदिया को एक फर्जी केस में गिरफ्तार किया है। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। हम भाजपा की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। आम आदमी पार्टी में भगत सिंह और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मीना त्यागी, त्रिवेंद्र पाठक, दीपक गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, एडवोकेट कल्पित हरित, रियाज अहमद मसूरी, एडवोकेट गोपाल शर्मा, रवि बालोटिया, हेमंत गहरवार, विनय चेनानी, अफाक अली, राजवीर सिंह, नवरत्न सोनी, कैलाश बारैठ, हेमनंदनी, ऋषिदत्त, बीके ज्योतिष, पंकज जटिया, सोमेश केन, सुनील वाल्मीकि, संदीप संगत, महेंद्र गहलोत, नदीम अहमद, जितेश सोनी,  अनीश, इकबाल खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें