फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आप प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने संभाला पदभार, कहा- पूरे दम से चुनाव लडे़ंगे, भाजपा-कांग्रेस को हराएंगे

Mon, 27 Mar 2023 03:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा- पार्टी पूरे दम-खम के साथ प्रदेश में चुनाव लडे़गी।
विज्ञापन
जयपुर में मीडिया से बात करते आप के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने शनिवार को जयपुर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पद भार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा- आप लोकतंत्र को बचाने और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है।

विज्ञापन




पार्टी पूरे दम-खम के साथ प्रदेश में चुनाव लडे़गी और हम जीत कर ही दम लेंगे। जीतने के बाद दिल्ली और पंजाब में जो सुविधाएं जनता को मिल रही हैं वो सारी सुविधाएं राजस्थान की जनता को भी मिलेगी।  

राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर काम करने वालों को मौका देती है। इसी की मिसाल है कि अरविंद  केजरीवाल ने नवीन पालीवाल को मौका दिया जो अन्ना आंदोलन के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और किसानों के हित के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। हम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को पटखनी देंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी ही वो नेता हैं जो लोकतंत्र को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी से लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें