फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, पांच महिलाओं सहित छह घायल

Fri, 20 Oct 2023 11:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

कैलादेवी से लौटते समय आंगई बाईपास पर चालक को नींद की झपकी आने के कारण अचानक टैंपो पलट गया। हादसे के वक्त टैंपो में करीब 15-20 महिला, पुरुष और बच्चे बैठे हुए थे।
विज्ञापन
घायलों की मदद करते स्थानीय लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी स्थित आंगई बाईपास पर मंगलवार को सुबह  कैलादेवी से मातारानी के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच महिला सहित एक युवक घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुमेर सिंह गुर्जर ने बताया कि मंगलवार सुबह पौने 10 बजे करीब हाईवे पर यात्रियों से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नीलम पत्नी हरीशचंद्र, नीलम पत्नी रामकुमार, ममता पत्नी महावीर, सरता पत्नी सोनू, रूवी पत्नी रामनिवास एवं प्रदीप पुत्र महावीर घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को बाडी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

थानाप्रभारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के सिहोरी गांव के 15-20 लोग अपने परिवार के साथ टैंपो लेकर कैलादेवी मातारानी के दर्शन करने गए थे। मंगलवार सुबह लौटते वक्त आंगई बाईपास पर चालक को नींद की झपकी आने के कारण अचानक टैंपो पलट गया। हादसे के वक्त टैंपो में करीब 15-20 महिला, पुरुष और बच्चे बैठे हुए थे। थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं की हालत गंभीर वही सभी बच्चे सकुशल हैं। 
विज्ञापन


हाईवे पर गढ्ढों से रोजाना हादसे, अधिकारी मौन
जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी अति व्यस्ततम मार्ग है जो इन दिनों पूरी तरह गढ्ढों में तब्दील हो चुका है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा वाहनों से नियमित टोल बसूला जा रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण हाईवे पर नियमित हादसे हो रहे हैं, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी आंख बंद कर मूकदर्शक बने हुए है, जिसका खामियाजा आमजनता को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें