अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के करौली जिले में सरमथुरा मार्ग स्थित एनएच-23 मचानी गांव के पास एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों के शव करौली अस्पताल की की मोर्चरी में रखवाया गया है। मासलपुर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मासलपुर थाना एएसआई हरि सिंह ने बताया कि सरमथुरा निवासी शफीक खान पुत्र रफीक खान (32), छोटू उर्फ भोंगा पुत्र सोहनलाल निवासी डोमई और अमित पुत्र भगवान सिंह (18) निवासी रोहर मासलपुर कार से करौली की तरफ से कहीं जा रहे थे। इस दौरान एनएच-23 पर मचानी गांव के पास सरमथुरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें करौली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।