फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आगरा-मुंबई हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

Tue, 06 Jun 2023 08:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में आगरा-मुंबई हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में मंगलवार दोपहर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोना (25) पुत्र रठिया खान मंगलवार दोपहर घर से बाइक लेकर धौलपुर के लिए रवाना हुआ था। युवक जैसे ही आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर डडोली के पास पहुंचा मुरैना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।  हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दी।  एएसआई आदिराम ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें