धौलपुर में आगरा-मुंबई हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धौलपुर में मंगलवार दोपहर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोना (25) पुत्र रठिया खान मंगलवार दोपहर घर से बाइक लेकर धौलपुर के लिए रवाना हुआ था। युवक जैसे ही आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर डडोली के पास पहुंचा मुरैना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।