फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर में निकला पांच फीट लंबा कोबरा, परिवार ही नहीं मोहल्ले वालों के भी उड़े होश

Fri, 14 Apr 2023 08:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीकर के रींगस कस्बे के एक घर में पांच फीट लंबा कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्पमित्र की मदद से कोबरा को रेस्क्यू किया और फिर जंगल में छुडवा दिया।
विज्ञापन
सर्पमित्र की मदद से कोबरा को किया गया रेस्क्यू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे के वार्ड संख्या 3 के एक घर में गुरुवार रात करीब 1 बजे कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कोबरा सांप को देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। शोर देखकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल गए। जिसने भी पांच फीट लंबा कोबरा सांप देखा वह हैरान रह गया।

विज्ञापन



 
जानकारी के अनुसार रींगस के बिड़दी चंद खरेसिया के घर में काले रंग का कोबरा निकल गया था। कोबरा के डर से परेशान लोगों ने रींगस पुलिस थाने को सूचना दी। पुलिस की टीम खाटू श्याम जी से सर्पमित्र गणेश उपाध्याय को लेकर मौके पर पहुंची और जहरीले सांप को रेस्क्यू कराकर जंगल में छुड़वा दिया। 

करीब 5 फीट लंबा था कोबरा सांप
सर्पमित्र गणेश उपाध्याय ने बताया कि सांप की लंबाई करीब 5 फीट थी जो ब्लैक कोबरा प्रजाति का था।  बतादें कि खाटूश्यामजी में रहने वाले सर्पमित्र गणेश उपाध्याय पिछले 10 साल में साढ़े चार हजार से अधिक जहरीले जीवों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ चुके हैं। सर्पमित्र गणेश उपाध्याय के इस कार्य की रींगस पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल नागर मल सैनी, कांस्टेबल धूड़ा राम कुड़ी, चालक सत्यनारायण शर्मा, सुरेश खरेसिया आदि ने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें