ब्यावर शहर के विकास को लेकर नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को साधारण सभा आयोजित हुई। इसमें सभापति नरेश कनेाजिया और विधायक शंकरसिंह रावत की मौजूदगी में आयुक्त श्रवणराम चौधरी ने 9 प्रस्तावों को पढ़ा, जिसके बाद सभी पार्षदों ने स्वीकृति प्रदान की।
कांग्रेस के पार्षद दलपत मेंवाडा, राजेश शर्मा ने प्रस्ताव संख्या 5 और भाजपा पार्षद मंगतसिंह मोनू ने प्रस्ताव संख्या 6 में संसोधन करने की मांग की। कांग्रेस पार्षद सीमा शर्मा ने अपने वार्ड में रोड लाइटों समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने को लेकर अपनी की बात रखी। इस दौरान कुछ देर हंगामे के आसार भी बने।
प्रस्ताव मंजूर होने के बाद सभापति कनोजिया ने राष्ट्रगान के साथ साधारण सभा के समापन की घोषणा की। इस दौरान सभापति कनोजिया ने कहा कि ब्यावर जिला मुख्यालय के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। भामाशाह का सहयोग लेकर शहर का कायाकल्प किया जाएगा। हर बार्ड में विकास कार्य किए जाएंगे।