राजस्थान में यात्रा का अंतिम दिन
भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को राजस्थान में आखिरी दिन है। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई। यात्रा अलवर शहर से होकर गुजरेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे रामगढ़ क्षेत्र के लोहिया का तिबारा में लंच ब्रेक होगा। 3:30 बजे बगड़ चौराहे पर पहुंचेगी। रामगढ़ के बीजवा गांव में यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया है। राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन है। यात्री आज राहुल के साथ 23 किमी पैदल चलेंगे। बता दें कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा ने चार दिसंबर को झालावाड़ से प्रवेश किया था। राजस्थान में 16 दिन में 526 किमी यात्रा करने का लक्ष्य रखा गया। कांग्रेस शासित प्रदेश होने के कारण राहुल की यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी। जिनसे राहुल ने संवाद किया। प्रदेश से जाने से एक दिन पहले राहुल गांधी ने मंत्रियों और विधायकों का टास्क दिया है। राहुल ने कहा कि मंत्री और विधायक हर महीने 15 किमी चलें।