राजस्थान के झालवाड़ जिले के सेमला गांव के पास मंगलवार को सुबह हुए एक हादसे में छह साल के मासूम की जान चली गई। हादसे के समय मासूम अपने माता-पिता के साथ बाइक पर यात्रा कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, भवानीमंडी निवासी अजीत सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर को पथरी के इलाज के लिए मध्यप्रदेश के जीरापुर लेकर गया था। माता-पिता के साथ छह साल की बेटी गुनगुन भी थी।
भवानीमंडी से लौटते समय रास्ते में सेमला गांव के पास मासूम की चुनरी बाइक के चेन में जाकर फंस गई। जब तक बच्ची के माता-पिता कुछ समझ पाते तब तक एक झटके में मासूम का सिर धड़ से अलग हो गया।
झटका लगने से माता-पिता भी सड़क पर गिर पड़े। उनकों भी चोट लगी है।
अमर उजाला अपने पाठकों को सलाह देता है कि बाइक चलाते समय सावधानी जरुर बरतें। यह आपके और परिवार की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।