फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में केमिकल टैंक से गैस रिसाव से मची अफरातफरी, कांस्टेबल सहित छह लोग बेहोश

Mon, 12 Dec 2022 11:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर के एक फैक्ट्री में खड़े केमिकल टैंक में रिसाव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में एरिया से लोगों को हटाया। वहीं केमिकल टैंक को आबादी क्षेत्र से दूर ले गए।
विज्ञापन
केमिकल रिसाव के कारण पांच लोग अस्पताल में भर्ती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के एक केमिकल कारखाने में रविवार रात गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। रिसाव के कारण पांच लोग बेहोश हो गए। आननफानन में सभी को नाहटा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद एक पुलिस जवान भी बेहोश हो गया।

विज्ञापन

समदड़ी रोड पर ओवरब्रिज के पास रविवार रात को एक गोदाम से केमिकल को रिसाव हो गया। जिससे वहां पर खड़े लोगों का दम घुटने लगा और अफरा-तफरी मच गई। केमिकल की दुर्गंध के कारण एक-एक कर पांच लोग बेहोश हो गए। वहीं रिसाव की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम विवेक व्यास और डीएसपी नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल लगाकर इलाके से ट्रैफिक डायवर्ट करवाया और इलाके में लोगों को आवाजाही बंद करवाई।


इस दौरान मौके पर पहुंचा एक पुलिस जवान भी बेहोश हो गया। केमिकल फैलते ही लोगों के गले में खराश और दम घुटने लगा। लोगों को केमिकल गोदाम वाले एरिया से हटाया गया। वहीं आननफानन में केमिकल से भरे टैंक को सांकरणा पुल लूनी नदी इलाके में लाकर रिसाव बंद करने की कोशिश की गई। घंटों प्रयासों के बाद गैस रिसाव पर कंट्रोल पाया गया। 

विज्ञापन

केमिकल की दुर्गंध से लेखाराम पुत्र रूपाराम माली, जितेंद्र पुत्र बुधाराम, सवाई पुत्र सांवल, चेतन पुत्र जेठाराम और पुलिस जवान मनोहर विश्नोई पुत्र खामुराम बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें