फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने की बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, वजह जान यकीन नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक भरी पंचायत में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह भी ऐसी की सुनकर हर कोई हैरत में है। पुलिस ने मामले में 30 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला रविवार दोपहर का है। जहां अलवर के एक गांव में यह घटना घटित हुई। घटना इसलिए और भी दर्दनाक है कि बीते रविवार को ही मृतक के बेटे की शादी थी, जिसे बाद में रद करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार अलवर के घीसीडा गांव निवासी मोहम्मद खान ने अपने भाई के बेटे का निकाह भरतपुर के पहाड़ी एरिया निवासी अपने ही गोत्र की एक लड़की से करने का समर्थन किया था।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी राजपाल गोदारा बताते हैं कि मोहम्मद खान की इसी बात से गांव वाले नाराज चल रहे थे। हालांकि मुस्लिम गोत्र व्यवस्था में विश्वास नहीं करते लेकिन मोहम्मद खां एक मिओ मुस्लिम थे और बताया जाता है कि कुछ मिओ मुस्लिम परिवार अपने धर्म में गोत्र प्रथा में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन

मामले में 30 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार मोहम्मद के भतीजे हसन मोहम्मद का शुक्रवार को उनके ही गोत्र की एक लड़की से विवाह हुआ था। इसकी जानकारी जब गांव वालों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। गांव वाले दूल्हन को गांव से बाहर भेजने की मांग कर रहे ‌थे।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार हसन मोहम्मद ने बताया कि शनिवार को कई सारे ग्रामीण इकट्ठे होकर उसके चाचा मोहम्मद खान के घर पर आए और वहां हंगामा शुरू कर दिया।

मोहम्मद खां ने उनसे कहा कि वह रविवार को अपने बेटे की शादी के बाद आकर उन लोगों से बात कर लेगा। लेकिन गांव वाले नहीं माने और हंगामा जारी रखा। गांव वालों ने मोहम्मद खां की पिटाई शुरू कर दी और उसे लहूलुहान कर दिया।

मरणासन्न अवस्‍था में परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ग्रामीण मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें