फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पूर्व डकैत जगन गुर्जर को नहीं पकड़ पा रही पुलिस, अब 50 हजार के इनाम की घोषणा 

Mon, 31 Jan 2022 06:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर पर राजस्थान सहित मप्र के कई जिलों में लूट, हत्या, अपहरण और मारपीट सहित 121 केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन
डकैत जगन गुर्जर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व डकैत जगन गुर्जर पर अब 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले उस पर 10 हजार रुपए के इनाम घोषणा की गई थी। आईजी भरतपुर रेंज द्वारा जारी की गई इनाम की राशि को निरस्त कर एडीजी क्राइम ने इनाम की रकम बढ़ा दी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध रवि प्रकाश ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत जगन गुर्जर पर धौलपुर, करौली, भरतपुर व सवाई माधोपुर के अलावा मप्र के कई जिलों में लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट जैसे 121 गंभीर केस दर्ज हैं।  

विज्ञापन


एडीजी रविप्रकाश ने बताया कि जगन गुर्जर को पकड़ने के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमें धौलपुर जिले के डांग क्षेत्र और मप्र के मुरैना जिले के बीहड़ में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस टीमों को उसे गिरफ्तार करने में अब तक सफलता नहीं मिली है। अगर कोई उसके बारे में सही सूचना देगा या उसकी गिरफ्तारी करवाने ने पुलिस की मदद करेगा तो उसे 50000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें