फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बाबा का षडयंत्र, धन-दौलत और संतान सुख का लालच देकर चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म

Thu, 29 Oct 2020 01:08 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
विज्ञापन
राजस्थान के बूंदी जिले में चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

राजस्थान के बूंदी में तांत्रिक बाबा की ओर से यौन शोषण का मामला सामने आया है। यहां गर्भवती करने के नाम पर महिलाओं से ठगी और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। तांत्रिक ने चार महिलाओं के साथ यौन शोषण किया है, महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बाबा ने गर्भवती करने के बहाने चारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा वीडियो वायरल किया है और तीन लाख रुपये लूट लिए हैं। महिलाओं का आरोप है कि बाबा ने धन दौलत बढ़ाने, संतान प्राप्ति का भाग्य दिलाने के नाम पर देवता को खुश करने की पूजा करवाकर उनके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। ये ढोंगी बाबा महिलाओं को संतान सुख का भरोसा देकर गर्भवती करने का वादा करता था।

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि बाबा सोमवार दर सोमवार उन्हें झांसा देकर अपने अड्डे पर बुलाता था और बाद में इन महिलाओं से कम उम्र की लड़कियों को बुलाने की मांग भी बाबा धीरे-धीरे करने लगा। महिलाओं ने जब बाबा की इस मांग को ठुकराया तो बाबा ने उनकी वीडियो वायरल कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद महिलाएं अपने परिवार के साथ आगे आई हैं और बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक महिला ने कहा कि बाबा कहता था कि उस पर देवता आता है और उसने हमारी गरीबी दूर करने की बात कही थी। महिला ने बताया कि चार लोग थे, जिन्होंने महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।

महिलाओं का कहना है कि बाबा कोई मादक पदार्थ खिलाकर महिलाओँ के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम देता था। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अंजना नोगिया थाना अधिकारी महिला थाना पुलिस का कहना है कि चार महिलाएं हमारे पास आई थीं, जिन्होंने आरोप लगाया कि यह बाबा उनकी हर समस्या को दूर करने के नाम पर झांसा दिया करता था।
विज्ञापन


यह शख्स महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था। हमने मामला दर्ज करके इसकी तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक बाबा और उसके सहयोगी फरार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें