फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 25 मिनट में रिटायर्ड फौजी के घर 35 लाख की लूट, दरवाजा तोड़कर घुसे लुटेरे, बंदूक की दम पर बनाया बंधक

Fri, 19 Aug 2022 06:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक बाइकों पर नजर आ रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित फौजी से वारदात की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में गुरुवार रात लुटेरों ने रिटायर्ड फौजी के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद लुटेरे रिटायर्ड फौजी के घर से नकदी-जेवर सहित करीब 35 लाख की लूट कर फरार हो गए। लुटेरों ने रिटायर्ड फौजी महेंद्र मेघवाल को बंदूक की दम पर बंधक बनाया और फिर लूट की वारदात की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना जिले के चिड़ावा की है। यहां आरके मार्बल के पास गली में रिटायर्ड फौजी महेंद्र मेघवाल का घर है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र ने बताया कि गुरुवार को वह घर पर अकेला था और जाली का गेट लगाकर सो रहे थे। रात दो बजे के करीब पांच बदमाश गेट तोड़कर घर में घुसे। तीन ने उसे पकड़ लिया और अन्य ने चेहरे पर कपड़ा बांधकर सिर से पिस्टल अड़ा दी। करीब 25 मिनट में लुटेरे घर में रखे जेवर और नकदी सहित 35 लाख का माल लेकर फरार हो गए। घर से जाते हुए लुटेरों ने फौजी के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। 

काफी देर बात फौजी ने जैसे-तैसे खुद को छुड़ाया और पड़ोसी राजेश कुमार डेला को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो कुछ संदिग्ध युवक बाइकों पर नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।  
विज्ञापन


पीड़ित फौजी महेंद्र ने बताया कि वह 2004 में सेना से रिटायर्ड हुआ है। पांच साल से चिड़ावा के इस मकान में रहा रहा है। उसका बड़ा बेटा प्रदीप नवलगढ़ में रहता है और छोटा बेटा सुरेंद्र अनूपगढ़ में डॉक्टर है। सुरेंद्र की तबीयत खराब होने पर उसकी पत्नी रेशमी देवी बेटे के पास गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें