फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पीबीएम के पीडियाट्रिक अस्पताल की पार्किंग में मिला नवजात शिशु, पीआईसीयू में कराया गया भर्ती

Fri, 19 Aug 2022 05:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार


पीबीएम के पीडियाट्रिक अस्पताल की पार्किंग में नवजात शिशु मिलने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां उसे रोता-बिलखता हुआ छोड़कर फरार हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर स्थित पीबीएम के पीडियाट्रिक अस्पताल की पार्किंग में नवजात शिशु मिला है। माना जा रहा है कि महिला जन्म देने के बाद बच्चे को वहां रोते-बिलखता हुआ छोड़कर फरार हो गई। वह डॉक्टरों की देखरेख में और पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जन्म देने वाली महिला की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन


पीबीएम के पीडियाट्रिक अस्पताल की पार्किंग के पास एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। अस्पताल का सफाई कर्मी चंद्रमोहन पार्किंग की सफाई कर रहा था। तभी अचानक उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास देखने पर उन्हें पिलर के पास कपड़ों में लिपटा हुआ बच्चा मिला। जिसकी सूचना मिलने पर अस्पताल परिसर की पार्किंग में कर्मियों समेत अन्य लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। सूचना पर नर्सिंग स्टाफ राकेश प्रजापत भी मौके पर पहुंच गए। राकेश बच्चे को लेकर आईसीयू पहुंचे। यहां बच्ची को प्रारंभिक उपचार देने के बाद पीआईसीयू में भर्ती करवाया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें