Sirohi: 3 दिसंबर को आने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को नतीजों को लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरोही के आत्मा सभागार, कृषि विस्तार में 256 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
सिरोही जिला प्रशासन द्वारा आगामी 3 दिसंबर को विधानसभा आम चुनाव परिणाम के लिए होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां की जा रही है। इसके तहत जिला मुख्यालय स्थित आत्मा सभागार, कृषि विस्तार में 256 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विस्तृत प्रक्रिया के बारे में समझाया गया
प्रशिक्षण में कुल चार सत्रों में 256 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मास्टर ट्रेनर विपिन डाबी, राजीव त्रिवेदी और प्रेम सिंह देवड़ा रहे। जिनके द्वारा पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस मतों, ईवीएम मतों तथा वीवीपीएटी पर्चियों की गिनती के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद ईवीएम सीलिंग की संपूर्ण प्रक्रिया के साथ-साथ मतगणना के दौरान के विशेष मामलों के निर्धारण की विस्तृत प्रक्रिया के बारे में समझाया गया।