फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: चिड़ावा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, 2 युवकों की डूबने से मौत

Wed, 25 Oct 2023 06:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Jhunjhunūn: चिड़ावा शहर की पिलानी रोड पर भगीनिया जोहड़ स्थित पं. गणेश नारायण घाट उद्यान के पीछे पक्के तालाब में मूर्ति विसर्जन करते दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव को निकालने के लिए करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
2 युवकों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां के पिलानी रोड पर भगीनिया जोहड़ स्थित पं. गणेश नारायण घाट उद्यान के पीछे पक्के तालाब में मूर्ति विसर्जन करते दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव को निकालने के लिए करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम को दोनों युवकों के शव मिले।

विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन के लिए निकला था जुलूस


बता दें कि गांव में नवरात्र को लेकर दुर्गा महोत्सव चल रहा था। इसके समापन पर मंगलवार को निजामपुरा से चिड़ावा के लिए गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस रवाना हुआ। दोपहर करीब तीन बजे युवाओं-ग्रामीणों की टोली तालाब में मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंची। जहां कुछ युवक मूर्ति को लेकर तालाब में उतर गए। पक्के तालाब की सीढ़ियों के कारण गहराई का अंदाजा नहीं हो सका। इस कारण चार-पांच युवक एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबने लगे।

हादसे के शिकार हुए दोनों युवक घर में इकलौते

आखिर में युवक आशीष कुमार और भरत कुमार मूर्ति के साथ ही गहरे पानी में गिर गए। तालाब में डूब रहे युवकों को साथियों ने बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन कामयाब नहीं हो सके। हादसे के शिकार हुए दोनों ही युवक इकलौते हैं। दोनों युवकों के दो-दो बहनें हैं। युवक भरत ने झुंझुनूं रोड पर गिफ्ट आइटम की दुकान कर रखी थी। उनके पिता नत्थूराम चाय की थड़ी लगाते हैं। युवक की बहन की शादी भी कुछ दिनों बाद ही होने वाली थी। उधर, युवक आशीष के पिता सुरेंद्र कुमार खेती-बाड़ी करते हैं। आशीष फिलहाल पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें